रिश्ता शर्मसार: पिता ने 8 साल की मासूम बच्ची से की दरिंदगी

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

कोंडागांव से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है जहाँ एक पिता पर अपनी 8 साल की बेटी के साथ रेप करने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की माँ थाने आई और रोते हुए शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि पिछले गुरुवार रात जब वह घर से बाहर शौच के लिए गई हुई थी, तो घर की सूनी हालत का फायदा उठाकर पति ने उनकी छोटी बच्ची के साथ यह घिनौना कांड किया। माँ के लौटने पर बच्ची रोइ हुई और सहमी दिखी, तब उसने सब कुछ बताया।

थानेदार ने कहा कि बच्ची ने बताया कि यह पहली बार नहीं था। पिता पहले भी 3-4 बार उसे डराकर तथा धमका कर इस तरह के कुकृत्य कर चुका था। लोकलाज और डर के चलते बच्ची अब तक चुप रही। लेकिन गुरुवार को जब पिता ने फिर यह किया तो बच्ची ने हिम्मत जुटाकर अपनी माँ को सच बताया।

माँ की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया। परिवार में पीड़ित बच्ची के अलावा एक छोटा बेटा भी है, जो इस घटना के बाद से सदमे में है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment