बेमेतरा में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, महिला गंभीर

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बालसमुंद के पास स्थित ग्राम राउरपुर में अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं जिला अस्पताल में मृत बच्चों के परिजनों के पहुंचने से माहौल गमगीन हो गया। पूरे गांव में शोक की लहर है।

फिलहाल पुलिस दीवार गिरने के कारणों की जांच कर रही है। प्रशासन की ओर से भी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment