छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल अंतर्गत निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य के चलते 25 जून से कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है। रेलवे द्वारा रिलीविंग गर्डर डी-लॉन्चिंग कार्य किए जाने के कारण 25 से 29 जून 2026 तक कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग और संचालन में आंशिक बदलाव किया गया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस कार्य का असर रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी रूट की ट्रेनों पर पड़ेगा। यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है।
25 जून को रद्द रहने वाली ट्रेनें
- 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
- 58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
25 जून को आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें
- 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू : गोंदिया से नहीं चलेगी, बिलासपुर से रवाना होगी।
- 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू : बिलासपुर में ही समाप्त होगी, आगे गोंदिया तक नहीं जाएगी।
- 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर : बिलासपुर तक ही संचालित होगी, बिलासपुर–रायपुर के बीच सेवा रद्द रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि 26, 28 और 29 जून को भी कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। ऐसे में जिन यात्रियों की यात्रा इन दिनों निर्धारित है, वे स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
यात्रियों से अपील
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES ऐप अथवा हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति की जानकारी प्राप्त करें और उसी के अनुसार यात्रा की योजना बनाएं।





