जेल के ऊपर ड्रोन प्रतिबंध! बिलासपुर केंद्रीय जेल के आसपास नो फ्लाई जोन घोषित

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

बिलासपुर। बिलासपुर केंद्रीय जेल की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने जेल परिसर और उसके आसपास के 500 मीटर क्षेत्र को नो-फ्लाई जोन घोषित कर दिया है। अब इस इलाके में किसी भी व्यक्ति या संस्था को ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं होगी।

जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने बताया कि जेल सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए जेल महानिदेशक की ओर से आवश्यक निर्देश दिए गए थे। इसके बाद जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा गया, जिस पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आदेश जारी करते हुए जेल के आसपास ड्रोन संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया।

प्रशासन के मुताबिक केंद्रीय जेल एक संवेदनशील और महत्वपूर्ण सुरक्षा क्षेत्र है। ऐसे में अनधिकृत ड्रोन उड़ाने से जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की निगरानी और कानून-व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। इसी आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। यह निर्णय जेल प्रशासन के अनुरोध और एसएसपी रजनेश सिंह की सहमति के बाद लिया गया है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment