रायपुर। आयकर विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश) की ओर से जारी आदेश के तहत बस्तर से लेकर ग्वालियर तक विभिन्न पदों पर कार्यरत अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
जारी सूची में 20 अतिरिक्त एवं संयुक्त आयुक्त, अतिरिक्त संयुक्त अन्वेषण निदेशक, 48 उपायुक्त और 114 आयकर अधिकारी (आईटीओ) शामिल हैं। विभाग में लंबे समय से बड़े पैमाने पर तबादलों की चर्चा चल रही थी, जिस पर अब मुहर लग गई है।
जानकारी के अनुसार, जिन 114 आईटीओ का तबादला किया गया है, उनमें बड़ी संख्या उन अधिकारियों की है जिन्हें पिछले कुछ महीनों के दौरान पदोन्नति मिली थी। पदोन्नति के बाद से ही विभाग में व्यापक तबादलों की अटकलें लगाई जा रही थीं, जो अब आदेश जारी होने के साथ सच साबित हुई हैं।






