बेटे से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगवाता था पति वसीम, रायगढ़ में पत्नी का सनसनीखेज खुलासा!

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला ने अपने पति मोहम्मद वसीम रंगरेज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि वसीम उसके नाबालिग बेटे से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ और ‘हिंदुस्तान मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगवाता था। इस संबंध में उसने पुलिस को एक वीडियो भी सौंपा है, जिसकी जांच की जा रही है।

कोरबा की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात वसीम से कुछ साल पहले हुई थी। वसीम ने खुद को तलाकशुदा बताकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में वर्ष 2021 में दोनों ने निकाह कर लिया। महिला का आरोप है कि शादी के बाद उसे पता चला कि वसीम पहले से शादीशुदा था और उसके पांच बच्चे भी हैं, जिसकी जानकारी उसने निकाह से पहले नहीं दी थी।

महिला के अनुसार, शादी के बाद उस पर लगातार इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया। उससे नमाज पढ़ने, रोजा रखने और कलमा पढ़ने के लिए कहा जाता था। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी और कई बार उसे घर से बाहर भी निकाल दिया गया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि वसीम अवैध शराब और गांजा कारोबार से जुड़ा रहा है। फिलहाल वह एक नशीले पदार्थ से जुड़े मामले में जेल में बंद है। महिला का कहना है कि उसके जेल जाने के बाद ही उसे शिकायत दर्ज कराने का मौका मिला।

पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों, वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment