फंड नहीं मिला तो 56 सरपंचों ने छोड़ा पद, अंतागढ़ में मचा हड़कंप

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

कांकेर। जिले के अंतागढ़ ब्लॉक में विकास कार्यों के लिए राशि नहीं मिलने से नाराज 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इस फैसले के बाद इलाके में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि अंतागढ़ ब्लॉक की सभी पंचायतों के सरपंच लंबे समय से विकास कार्यों के लिए फंड जारी करने की मांग कर रहे थे, लेकिन अब तक राशि नहीं मिलने से नाराजगी बढ़ती गई। सरपंचों का कहना है कि पैसे की कमी की वजह से गांवों में सड़क, नाली, पेयजल समेत कई जरूरी काम रुके पड़े हैं।

सरपंचों ने आरोप लगाया कि पंचायतों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का विकास प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि बिना बजट के पंचायत चलाना मुश्किल हो गया है और ग्रामीणों के सवालों का जवाब देना भी अब आसान नहीं रह गया है।

इसी नाराजगी के चलते सभी 56 सरपंचों ने एक साथ अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला लिया। इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में भी हलचल बढ़ गई है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment