रायपुर। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पुलिस विभाग में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एसपी रत्ना सिंह ने एक ही आदेश जारी करते हुए 69 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। इस सूची में 4 एएसआई, 13 हेड कांस्टेबल और 52 आरक्षक शामिल हैं।
इतनी बड़ी संख्या में हुए इस फेरबदल से पूरे पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। इसे प्रशासनिक सख्ती और व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि इस बदलाव का असर जमीनी स्तर पर किस तरह देखने को मिलेगा।





