रायपुर।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित घर पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पहुंची। ED के अधिकारी दो गाड़ियों में सवार होकर उनके घर पहुंचे और अंदर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक, ED के करीब 8 अधिकारी मंगलवार तड़के दो वाहनों से के.के. चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित निवास पर पहुंचे। टीम के घर में दाखिल होने के बाद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल शुरू की गई।

हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ED की यह कार्रवाई किस मामले को लेकर की जा रही है। एजेंसी की ओर से भी इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA के घर ED की कार्रवाई की खबर सामने आने के बाद प्रदेश में राजनीतिक हलचल बढ़ने की संभावना है। फिलहाल ED की टीम चंद्रवंशी के घर पर मौजूद है और जांच जारी है।

जांच के दौरान क्या-क्या सामने आता है और यह कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है, इसकी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। जांच आगे बढ़ने के साथ ही मामले में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।





