रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई। प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी विधायक भईया लाल राजवाड़े ने जल जीवन मिशन के कामों की गुणवत्ता और उनके भौतिक सत्यापन को लेकर मंत्री अरुण साव से कई सवाल पूछे, जिससे सदन का माहौल गरमा गया।
आज की कार्यवाही इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की अनुमति मांगेगी। वहीं, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण और जांजगीर-चांपा जिले में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि के वितरण में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा भी उठाया जाएगा।
इसके अलावा विधायक सुशांत शुक्ला, भावना बोहरा और रोहित साहू सदन में अलग-अलग याचिकाएं भी पेश करेंगे।





