नामर्दों का प्रदेश! युवक ने अपने ही प्रदेश पर कर दी टिप्पणी

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

भोपाल।सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक मध्यप्रदेश को लेकर टिप्पणी करता नजर आ रहा है। वीडियो में वह कहता है, “मेरा नाम प्रशांत है और मैं नामर्दों के प्रदेश, मध्यप्रदेश से आया हूं।”

वीडियो में युवक कह रहा है कि वह सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने आया है। उसका कहना है कि मध्यप्रदेश के लोगों ने कभी युवाओं का बड़ा आंदोलन नहीं देखा, इसलिए वह प्रदर्शन देखने और उसमें शामिल होने पहुंचा है।

युवक आगे कहता है कि “मध्यप्रदेश के युवाओं को पेपर लीक हो जाए या उन पर जूते फेंके जाएं, फिर भी उनका जमीर नहीं जागता। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।”

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment