रायपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर तेज़ उछाल दर्ज किया गया है। ताज़ा बढ़ोतरी के बाद शहर में पेट्रोल के दाम 103 रुपए 48 पैसे प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं, जबकि पॉवर पेट्रोल अब 113 रुपए 13 पैसे प्रति लीटर पर बिक रहा है।
जानकारी के अनुसार पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इस अचानक बढ़ोतरी के चलते आम उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ा है।
महंगाई की मार पहले से झेल रहे लोगों के लिए यह बढ़ोतरी और परेशानी बढ़ाने वाली साबित हो रही है। सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जहां लोग बारिश के बीच भी ईंधन भरवाने के लिए खड़े नजर आए।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार बढ़ते दामों से रोजमर्रा की आवाजाही और परिवहन खर्च पर भारी असर पड़ रहा है। वहीं, कारोबारियों को भी ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने की चिंता सता रही है।
इसका सीधा असर बाजार और आम जनता दोनों पर दिखाई देने लगा है।



