​डरने वाले नहीं मेरे शेर: राहुल गांधी का हुंकार

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

काफी समय बाद कांग्रेस हाईकमान ने अपनी “रीढ़ की हड्डी” मानी जाने वाली युवा कांग्रेस को खुलकर याद किया और मजबूती से उसके साथ खड़ी नजर आई।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने X (पूर्व ट्विटर) पोस्ट में युवा कांग्रेस के नेता को “बबर शेर” बताते हुए लिखा कि उन्हें अपने साथी पर गर्व है, जिन्होंने “कम्प्रोमाइज्ड पीएम” के खिलाफ निडर होकर देशहित में आवाज उठाई। उनके इस बयान को संगठन के लिए खुला समर्थन माना जा रहा है।

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने भी युवा कांग्रेस के पक्ष में मजबूती से बयान दिया। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस डरने वाली नहीं है और जनता की आवाज उठाती रहेगी। खड़गे के इस संदेश से साफ संकेत मिला कि पार्टी नेतृत्व युवाओं के साथ खड़ा है और उन्हें आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह समर्थन महज औपचारिकता नहीं, बल्कि रणनीतिक कदम है। कांग्रेस अपनी “रीढ़” को और मजबूत कर विपक्ष की भूमिका में बड़े आंदोलनों की जमीन तैयार करना चाहती है। एक तरफ हाईकमान का खुला समर्थन, दूसरी तरफ युवा कांग्रेस की आक्रामक भूमिका — इससे संगठन के और मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं।

कुल मिलाकर, पार्टी के बड़े नेताओं के समर्थन से युवा कांग्रेस को नई ऊर्जा मिली है और आने वाले समय में विपक्षी राजनीति में उसकी भूमिका और ज्यादा मुखर व प्रभावी होने की संभावना जताई जा रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment