23 फरवरी राशिफल: आज किस राशि पर मेहरबान रहेगा भाग्य, किसे बरतनी होगी सावधानी?

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

 मेष राशि

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है, लेकिन आपकी सकारात्मक सोच हालात को बेहतर बना देगी। मन में किसी के लिए जलन या नकारात्मक भावना रखने से बचें, वरना मानसिक शांति भंग हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। परिवार से मुलाकात का मौका मिलेगा और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ चल रहा तनाव कम हो सकता है।

 वृष राशि

आज किस्मत आपका साथ देगी। मेहनत का फल मिलेगा और आय बढ़ाने के अवसर बनेंगे। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। पुराने विवाद बातचीत से सुलझ सकते हैं। भाई-बहनों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

 मिथुन राशि

दिन संतुलन और सुकून से भरा रहेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। जीवनशैली सुधारने की कोशिश करेंगे। रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर करने का प्रयास सफल रहेगा।

 कर्क राशि

आज नए काम की योजना बन सकती है, लेकिन किसी अनजान व्यक्ति पर तुरंत भरोसा न करें। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। पार्टनर के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। परिवार में किसी बात से मन थोड़ा आहत हो सकता है।

 सिंह राशि

आज का दिन खास अनुभव देगा। दांपत्य जीवन में तालमेल बनाए रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आपकी समझदारी काम आएगी। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें। नौकरी बदलने का विचार लाभकारी साबित हो सकता है।

 कन्या राशि

आज आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। जीवनसाथी को खुश करने का मौका मिलेगा। माता-पिता के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। कार्यस्थल की समस्या बातचीत से हल हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

 तुला राशि

आज खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। अचानक कुछ जरूरी खर्च सामने आ सकते हैं। संतान की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। व्यापार में बदलाव की सोच सकते हैं।

 वृश्चिक राशि

मन में असमंजस रहेगा, लेकिन आत्मविश्वास बनाए रखें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। गुस्से पर नियंत्रण जरूरी है। व्यापारिक मामलों में पार्टनर से स्पष्ट बातचीत करें।

 धनु राशि

दिन व्यस्त रहेगा। अधूरे काम पूरे करने का समय है। पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें। जीवनसाथी के साथ मिलकर नई योजना शुरू कर सकते हैं। बिना मांगी सलाह देने से बचें।

 मकर राशि

जिम्मेदारी बढ़ेगी, लेकिन आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। निवेश के फैसले फायदेमंद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा।

 कुंभ राशि

चुनौतियों के बीच सीखने का मौका मिलेगा। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। लंबी यात्रा के योग हैं। विद्यार्थी करियर पर फोकस करें।

 मीन राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। संपत्ति से जुड़ा मामला उभर सकता है, संयम जरूरी है। अचानक यात्रा लाभकारी रहेगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment