मेष राशि
आज का दिन व्यस्तताओं से भरा रह सकता है। काम के साथ-साथ छोटे-छोटे उलझाव आपको थका सकते हैं, इसलिए समय और ऊर्जा का सही संतुलन बनाना बेहद जरूरी होगा। सरकारी कामों में लापरवाही भारी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह से लाभ मिलेगा। परिवार में आपकी समझदारी सबका दिल जीतेगी। बच्चों के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा।
वृष राशि
आज आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। कोई अच्छी खबर दिन को खास बना सकती है। विवादों से दूरी बनाए रखें, नहीं तो बात कानूनी स्तर तक जा सकती है। परिवार में चल रही अनबन खत्म होने के योग हैं। रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा। आज दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद पर विश्वास करना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
मिथुन राशि
नया घर, प्लॉट या संपत्ति खरीदने का सपना आज साकार हो सकता है। लंबे समय से अटका कोई काम पूरा होने की प्रबल संभावना है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। माता से किसी बात पर मतभेद हो सकता है, इसलिए संयम से बात करें। ससुराल पक्ष से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
कर्क राशि
विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद शुभ है। पढ़ाई में फोकस बनाए रखने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। मन में किसी के प्रति जलन या नकारात्मक भावना रखने से बचें। खोई हुई कोई प्रिय वस्तु मिलने के योग हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। व्यापार में विवाद से दूर रहना समझदारी होगी।
सिंह राशि
आज आप खुद को साबित करने के मौके पाएंगे। कार्यस्थल पर किसी की बात चुभ सकती है, लेकिन आत्मविश्वास के साथ काम करते रहें। जीवनसाथी की तरक्की से घर में खुशी का माहौल रहेगा। धन के कारण रुका काम पूरा हो सकता है। पिता की सलाह भविष्य में लाभ देगी।
कन्या राशि
सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर मान-सम्मान मिलेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। बिना मांगे सलाह देना आज नुकसानदायक हो सकता है। भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है। सेहत पर ध्यान दें, हालांकि स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी मिलेगा।
तुला राशि
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। काम में आत्मनिर्भरता जरूरी होगी। व्यापार में सुधार दिखेगा। किसी पुराने फैसले पर पछतावा हो सकता है, लेकिन उससे सीख लेना बेहतर रहेगा। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। कीमती सामान की सुरक्षा पर ध्यान दें।
वृश्चिक राशि
भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। व्यापार में पार्टनरशिप फायदेमंद साबित हो सकती है। संतान की भावनाओं को समझने की जरूरत है। घर की साज-सज्जा या रिनोवेशन शुरू हो सकता है। ऑनलाइन खरीदारी में सतर्क रहें।
धनु राशि
आज का दिन भाग्य का पूरा साथ देगा। जीवनसाथी की ओर से कोई खास तोहफा मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की संभावना है। घूमने-फिरने या पिकनिक का प्लान बन सकता है।
मकर राशि
कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। काम को लेकर अनुशासन बनाए रखने से सफलता मिलेगी। परिवार में नए मेहमान का आगमन खुशी लाएगा। बॉस की बातों को नजरअंदाज करना नुकसानदेह हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
कुंभ राशि
आज मौज-मस्ती भरा दिन रहेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, लेकिन बातचीत में संयम रखें। पारिवारिक मामलों पर वरिष्ठों से चर्चा जरूरी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा हो सकता है।
मीन राशि
आज जरूरी कामों पर फोकस बनाए रखें, मन भटक सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों के लिए समय अनुकूल है। शेयर मार्केट में सावधानी जरूरी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी। सामाजिक कार्यों में सम्मान मिल सकता है।



