मेष राशि (Aries)
आज का दिन मानसिक दबाव और अनावश्यक भागदौड़ से भरा रह सकता है। दूसरों की कही बातों को दिल से लगाने से बचें। यदि नया वाहन खरीदने का विचार है तो जल्दबाज़ी न करें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती है। परिवार में किया गया कोई वादा निभाना आपकी प्राथमिकता रहेगी।
वृष राशि (Taurus)
आज आप मौज-मस्ती और नए प्रयोगों के मूड में रहेंगे। आपकी क्रिएटिव सोच से नए दोस्त बन सकते हैं। हालांकि खर्च बढ़ने से आर्थिक संतुलन थोड़ा बिगड़ सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में प्रेम का आगमन संभव है। किसी करीबी को नई नौकरी मिलने से खुशी मिलेगी।
मिथुन राशि (Gemini)
आज वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में कही गई बात विवाद की वजह बन सकती है। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सावधानी बरतें, धोखाधड़ी की आशंका है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में हर पहलू की गहन जांच करें। ध्यान भटक सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
सांसारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं। परिवार के किसी सदस्य को सौंपी गई जिम्मेदारी वह बखूबी निभाएगा। दूर रह रहे किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने लेन-देन से जुड़ा मामला परेशानी खड़ी कर सकता है।
सिंह राशि (Leo)
आज लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। छात्रों को पढ़ाई में अनुशासन बनाए रखना होगा। आपकी नीयत भली होगी, लेकिन लोग गलत समझ सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि (Virgo)
आज मन की उलझनें मां से साझा करने से राहत मिलेगी। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। जीवनसाथी के लिए उपहार खरीद सकते हैं। राजनीति या करियर में सफलता मिलने के संकेत हैं, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
तुला राशि (Libra)
आज किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन आप स्थिति संभाल लेंगे। रुका हुआ धन संबंधित काम पूरा हो सकता है। बच्चों की कोई इच्छा पूरी करेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज कुछ नया और अलग करने का मन करेगा। बिजनेस में नए आइडिया लाभ दिला सकते हैं। विदेश से जुड़े व्यापार में अच्छी खबर मिल सकती है। पिता की किसी बात से मन दुखी हो सकता है। खोई हुई प्रिय वस्तु वापस मिल सकती है।
धनु राशि (Sagittarius)
दिन मिला-जुला रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। मनचाही इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी। घर में धार्मिक आयोजन संभव है।
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला है। संतान से जुड़ी कोई शुभ खबर मिल सकती है। लंबे समय से अटका काम पूरा होगा। स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। दांपत्य जीवन में रोमांस बना रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज मिश्रित परिणाम मिलेंगे। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में बहस से बचें और बड़ों जैसा व्यवहार करें। माता-पिता का आशीर्वाद लाभ देगा। कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खरीद सकते हैं।
मीन राशि (Pisces)
आज बिजनेस से जुड़ी परेशानियां आपको चिंतित कर सकती हैं। दूसरों की सलाह पर ज्यादा निर्भर न रहें। सरकारी कार्य पूरे करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन पर ध्यान देना जरूरी है। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।







