रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम लागू, संजीव शुक्ला बने शहर के पहले पुलिस कमिश्नर

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को आखिरकार उसका पहला पुलिस कमिश्नर मिल गया है। राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने आदेश जारी करते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। इसके साथ ही राजधानी में कमिश्नरी सिस्टम औपचारिक रूप से लागू हो गया है।

सरकार के इस फैसले को कानून-व्यवस्था को अधिक सशक्त, त्वरित और जवाबदेह बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। कमिश्नरी सिस्टम के तहत पुलिस को कई प्रशासनिक अधिकार मिलते हैं, जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज होती है और अपराध नियंत्रण में प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद बढ़ जाती है।

हालांकि, इस व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं—

क्या कमिश्नरी सिस्टम वास्तव में जमीनी स्तर पर कानून-व्यवस्था में ठोस सुधार ला पाएगा, या यह सिर्फ एक प्रशासनिक बदलाव बनकर रह जाएगा?

अब जनता की निगाहें पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर टिकी हैं। राजधानीवासियों को उम्मीद है कि इस नई व्यवस्था से सुरक्षा, पारदर्शिता और त्वरित न्याय सुनिश्चित होगा। वहीं, पहले पुलिस कमिश्नर के रूप में संजीव शुक्ला पर जिम्मेदारियों का बोझ भी कहीं ज्यादा बढ़ गया है।

देखे ट्रांसफर लिस्ट

 

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment