कुदरगढ़ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पेड़ से टकराई, एक की मौत, कई घायल

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

छत्तीसगढ़ ओड़गी थाना क्षेत्र के बांक में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें मध्यप्रदेश के कुम्हिया गांव से आए श्रद्धालु कुदरगढ़ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। कुल 8 श्रद्धालु बोलेरो में सवार होकर कुदरगढ़ से अपने गांव की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित पेड़ से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह तहस-नहस हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर हाहाकार मच गया।

सूचना मिलते ही ओड़गी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment