अब वोटर लिस्ट अपडेट में नहीं देना होगा फोटो! BLO खुद मोबाइल से खीच सकेंगे तस्वीर

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट कर दिया है कि अब मतदाताओं को अपनी फोटो जमा करवाना अनिवार्य नहीं होगा। यदि फोटो उपलब्ध नहीं है या पुरानी फोटो धुंधली हो चुकी है, तो बूथ स्तर अधिकारी (BLO) खुद मोबाइल ऐप के माध्यम से मतदाता की नई तस्वीर खींचकर अपलोड करेंगे।

निर्देश के मुताबिक यह पुनरीक्षण 1 जनवरी 2026 की अहर्ता तिथि को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत BLOs 4 दिसंबर 2025 तक घर-घर पहुंचकर गणना पत्रक एकत्रित करेंगे और वहीं जरूरत पड़ने पर मतदाता की फोटो भी अपडेट करेंगे।

आदेश में जिलों को यह भी कहा गया है कि वे राजनीतिक दलों को पूरी स्थिति की जानकारी दें और मतदाताओं में किसी भी तरह की गलतफहमी न फैलने दें साथ ही संशोधित कार्यक्रम की सूचना समय पर सभी क्षेत्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह फैसला उन मतदाताओं के लिए राहत भरी खबर है, जिन्हें पहले फोटो उपलब्ध कराने में परेशानियां होती थीं। अब BLO स्तर पर यह प्रक्रिया और भी आसान होने जा रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment