बिहार चुनाव दूसरे चरण में जबरदस्त मतदान, दोपहर तीन बजे तक 60.43% वोटिंग

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान जारी है। हालांकि कुछ जगहों पर मतदाताओं ने नाराजगी जताते हुए वोट बहिष्कार भी किया है, लेकिन इसके बावजूद दोपहर 3 बजे तक 60.43 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, अब तक मतदान का प्रतिशत इस प्रकार है —

  • पश्चिम चंपारण: 61.99%
  • पूर्वी चंपारण: 61.92%
  • शिवहर: 61.85%
  • सीतामढ़ी: 58.32%
  • मधुबनी: 55.53%
  • सुपौल: 62.06%
  • अररिया: 59.80%
  • किशनगंज: 66.10%
  • पूर्णिया: 64.22%
  • कटिहार: 63.80%
  • भागलपुर: 58.37%
  • बांका: 63.03%
  • कैमूर (भभुआ): 62.26%
  • रोहतास: 55.92%
  • अरवल: 58.26%
  • जहानाबाद: 58.72%
  • औरंगाबाद: 60.59%
  • गया: 62.74%
  • नवादा: 53.17%
  • जमुई: 63.33%

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, दूसरे चरण की वोटिंग में ग्रामीण इलाकों में अधिक भागीदारी देखी जा रही है। युवाओं और महिलाओं की उपस्थिति भी मतदान केंद्रों पर उल्लेखनीय रही।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment