मप्र में पहली बार: तीन दिन की नवजात का एयरलिफ्ट, जबलपुर से मुंबई पहुंचाई गई मासूम की जिंदगी बचाने डॉक्टरों की रेस

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक भावनात्मक और प्रेरणादायक खबर आई है। तीन दिन की नवजात बच्ची, जिसके दिल में छेद है, को एयरलिफ्ट कर मुंबई भेजा गया है। बच्ची का इलाज मुंबई के नारायण अस्पताल में किया जाएगा। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची की हालत गंभीर थी और समय पर इलाज न मिलने पर स्थिति और बिगड़ सकती थी।

बुधवार को सरकारी छुट्टी के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, डॉक्टर और जिला प्रशासन के कर्मचारी पूरी रात तैयारियों में जुटे रहे। गुरुवार दोपहर 12 बजे बच्ची को एयर एंबुलेंस से मुंबई रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि यह प्रदेश में पहली बार है जब इतनी कम उम्र की बच्ची को एयरलिफ्ट किया गया है।

सरकार ने आर्थिक स्थिति को देखते हुए परिवार को बाल हृदय योजना के तहत यह सुविधा दी है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची का उपचार अब मुंबई में विशेषज्ञों की देखरेख में होगा। इस पूरी घटना ने प्रदेश के स्वास्थ्य तंत्र की तत्परता और मानवीय संवेदना को एक बार फिर सामने ला दिया है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment