भोपाल – सोम ग्रुप पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, फैक्ट्री में कर चोरी और एक्सपोर्ट–इंपोर्ट घोटाले की जांच

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

एमपी नगर स्थित सोम ग्रुप के ऑफिस और फैक्ट्री में रेड

कस्टम विभाग ने आज भोपाल के एमपी नगर ज़ोन-2 में स्थित सोम ग्रुप के ऑफिस और फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार, बियर की बोतलों पर कर चोरी और एक्सपोर्ट–इंपोर्ट घोटाले को लेकर जांच की जा रही है।

भारी मात्रा में पुरानी बियर बोतलों का नष्टीकरण

कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में भारी मात्रा में पुरानी और रीसायकल की गई बियर बोतलें जब्त की गईं। अधिकारियों की मौजूदगी में इनका नष्टीकरण भी किया जा रहा है।

पहले भी विवादों में घिरी रह चुकी है फैक्ट्री

सूत्र बताते हैं कि सोम ग्रुप की फैक्ट्री पहले भी घटिया क्वालिटी, दोबारा पैकिंग और अवैध कारोबार के आरोपों को लेकर सुर्खियों में रह चुकी है।

कस्टम विभाग की जांच जारी

फिलहाल कस्टम विभाग की छापामार कार्रवाई जारी है और संबंधित दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। इस कार्रवाई को लेकर अधिकारियों ने अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment