रायपुर के सेजस स्कूलों में 142 शिक्षकों की भर्ती, जानें आवेदन की लास्ट डेट और योग्यता मानदंड

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

रायपुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजस) में शिक्षकों की भारी कमी को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। रायपुर जिले के 36 शासकीय अंग्रेजी और हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में कुल 142 शिक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही 68 गैर-शिक्षकीय पदों (भृत्य और स्वीपर सहित) के लिए भी नियुक्तियां की जाएंगी।

आवेदन की अंतिम तिथि 8 सितंबर शाम 4 बजे निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र संबंधित विद्यालय के प्राचार्य कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से जमा करना होगा।

 महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 8 सितंबर 2025 (शाम 4 बजे तक)
  • दावा-आपत्ति का निराकरण: 9 सितंबर 2025
  • प्रावधिक सूची का प्रकाशन: 9 सितंबर 2025
  • अंतिम सूची का प्रकाशन: 11 सितंबर 2025

 पद और मानदेय

  • व्याख्याता (भौतिकी, राजनीति, संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, समाज शास्त्र, गणित, भूगोल, अर्थशास्त्र, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य) – ₹20,000 / ₹18,000
  • सहायक शिक्षक – ₹15,000
  • प्रयोगशाला सहायक शिक्षक – ₹15,000
  • भृत्य (चपरासी) – ₹12,000
  • स्वीपर – ₹10,000

शिक्षकों की नियुक्ति 30 अप्रैल 2026 तक अस्थायी होगी, जबकि भृत्य और स्वीपर का सेवाकाल 12 महीने का होगा।

 योग्यता और चयन प्रक्रिया

शिक्षकों का चयन मेरिट के आधार पर होगा।

  • व्याख्याता: 12वीं में 20%, स्नातक में 30%, स्नातकोत्तर में 50% अंक आवश्यक।
  • शिक्षक: 10वीं में 20%, 12वीं में 30%, स्नातक में 50% अंक जरूरी।
  • सहायक शिक्षक / प्रयोगशाला सहायक शिक्षक: 10वीं में 40% और 12वीं में 60% अंक आवश्यक।

 आधिकारिक वेबसाइट

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी रायपुर जिला प्रशासन की वेबसाइट देखें: raipur.gov.in

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment