मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा- आयोग निष्पक्ष, आरोप लोकतंत्र का अपमान

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

 

नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में चुनाव आयोग (EC) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना वोट चोरी के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिस PPT प्रेजेंटेशन में दिखाया गया डेटा है, वह चुनाव आयोग का नहीं है। यदि आरोप लगाने वाले सात दिनों के भीतर हलफनामा नहीं देंगे या देश से माफी नहीं मांगेंगे, तो यह माना जाएगा कि आरोप निराधार हैं।

CEC ने साफ किया कि चुनाव आयोग के लिए कोई पक्ष या विपक्ष नहीं है। सभी राजनीतिक दल आयोग के लिए बराबर हैं। उन्होंने कहा कि अगर सही समय पर त्रुटि हटाने का आवेदन न हो और उसके बाद वोट चोरी जैसे गलत शब्दों का इस्तेमाल कर जनता को गुमराह किया जाए, तो यह लोकतंत्र का सीधा अपमान है।

कुछ मतदाताओं द्वारा लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा कि सबूत मांगने पर जवाब नहीं मिला। ऐसे निराधार आरोपों से चुनाव आयोग डरने वाला नहीं है। आयोग की साख निष्पक्षता और निडरता में है।

CEC ने कहा कि जब चुनाव आयोग के कंधे पर बंदूक रखकर मतदाताओं को निशाना बनाया जाता है, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने दोहराया कि आयोग गरीब, अमीर, बुजुर्ग, महिला, युवा सभी वर्गों और सभी धर्मों के साथ खड़ा है। निष्पक्ष चुनाव कराना ही आयोग का संकल्प है और वह कल भी इसी संकल्प के साथ खड़ा था, आज भी खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment