‘धड़क 2’ से लेकर ‘सन ऑफ सरदार 2’ तक बॉक्स ऑफिस पर हारे सीक्वल, अब ‘वॉर 2’ से उम्मीदें

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

इन दिनों बॉलीवुड में कई सीक्वल फिल्मों की रिलीज़ हो रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनका हाल अच्छा नहीं है। अगस्त में रिलीज़ हुईं ‘धड़क 2’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ को दर्शकों ने ज्यादा पसंद नहीं किया और ये फिल्में फ्लॉप हो गईं। इसी महीने ‘अंदाज 2’ भी रिलीज़ हो चुकी है, जबकि ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी। बाकी सीक्वल फिल्में अपनी पहली फिल्मों के मुकाबले भी बॉक्स ऑफिस पर कमजोर रही हैं। अब इंडस्ट्री और दर्शकों की निगाहें पूरी तरह ‘वॉर 2’ पर टिकी हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी सीक्वल फिल्मों के बारे में, जो उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाईं।

एक विलेन रिटर्न्स
2014 की हिट फिल्म ‘एक विलेन’ में रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर की शानदार अदाकारी ने दर्शकों को बांधे रखा था। लेकिन 2022 में आई ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही।

वेलकम बैक
2007 में आई ‘वेलकम’ अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, अनिल कपूर और कटरीना कैफ की सुपरहिट कॉमेडी थी। लेकिन 2015 में जब ‘वेलकम बैक’ आई, तो जॉन अब्राहम और श्रुति हासन स्टारकास्ट के साथ भी यह फिल्म पहले पार्ट जैसी सफलता हासिल नहीं कर पाई।

हीरोपंती 2
टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की डेब्यू फिल्म ‘हीरोपंती’ बॉक्स ऑफिस पर हिट थी, लेकिन 2022 में आई ‘हीरोपंती 2’ दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही। फिल्म में तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी थे, लेकिन यह फ्लॉप हो गई।

वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा
2010 की ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया, लेकिन 2013 में आई ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा’ में अक्षय कुमार, इमरान खान और सोनाक्षी सिन्हा की मौजूदगी भी फिल्म को हिट नहीं बना सकी।

बंटी और बबली 2
2005 की ‘बंटी और बबली’ अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की हिट फिल्म थी, लेकिन 2021 में आई ‘बंटी और बबली 2’ में रानी मुखर्जी के साथ सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ थे, फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रही।

डबल धमाल
2007 की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल’ दर्शकों को खूब हंसाने में सफल रही, लेकिन 2011 में आई ‘डबल धमाल’ सिर्फ एवरेज कलेक्शन तक सीमित रह गई।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment