राहुल गांधी का हमला: “बिहार में वोट लिस्ट से गरीबों का हक छीना जा रहा है”

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

पटना।राहुल गांधी ने बिहार के दौरे के दौरान वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश का संविधान हर नागरिक को वोट देने का अधिकार देता है और बिहार में इस अधिकार को छीनने की साजिश की जा रही है।

राहुल गांधी ने कहा,

“हम बिहार की धरती पर खड़े हैं, जहां संविधान के लिए लोगों ने अपनी जान दी है। अब उसी संविधान की आत्मा पर हमला हो रहा है। महाराष्ट्र में चुनाव छीना गया, और अब वही खेल बिहार में दोहराने की तैयारी है।”

Article 326 of the Constitution of the India

उन्होंने आगे कहा,

“भाजपा और उसके सहयोगियों को अब समझ में आ गया है कि हम उनके महाराष्ट्र वाले मॉडल को पहचान चुके हैं, इसलिए उन्होंने अब बिहार मॉडल लागू किया है।”

राहुल गांधी का आरोप है कि यह गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों का वोट काटने की सोची-समझी रणनीति है, लेकिन बिहार की जनता जागरूक है और ऐसा होने नहीं देगी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment