9 जुलाई 2025 का राशिफल: मेष, मिथुन, वृश्चिक समेत इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

आज का दिन कई राशियों के लिए सफलता और शुभ संयोग लेकर आया है। ग्रहों की चाल में हुए बदलाव से कुछ राशियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे, वहीं कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं कि आज ग्रहों की स्थिति क्या कहती है और आपकी राशि पर इसका क्या असर पड़ेगा।

ग्रहों की स्थिति आज

शुक्र वृषभ राशि में

सूर्य और गुरु मिथुन राशि में

बुध कर्क राशि में

मंगल और केतु सिंह राशि में

चंद्रमा धनु राशि में

राहु कुंभ राशि में

शनि मीन राशि में गोचर में हैं

 

राशियों का हाल

मेष (Aries):

आज भाग्य आपका साथ देगा। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रेम और व्यापार में सुधार आएगा। कोई बड़ा जोखिम न लें। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ (Taurus):

परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन सावधानी से चलाएं। प्रेम व व्यापार बेहतर रहेंगे। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन (Gemini):

स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम-संबंध मजबूत होंगे। नौकरी व व्यापार में लाभ होगा। पीली वस्तु का दान शुभ रहेगा।

कर्क (Cancer):

शत्रु मित्र बन सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापारिक गतिविधियां अच्छी रहेंगी। लाल वस्तु साथ रखें।

सिंह (Leo):

भावनाओं में बहने से बचें। निर्णय सोच-समझकर लें। व्यापारिक सफलता मिलेगी। पीली वस्तु साथ रखें।

कन्या (Virgo):

भूमि-भवन की खरीदारी संभव है। घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। विष्णु जी को प्रणाम करें।

तुला (Libra):

पराक्रम और मेहनत रंग लाएंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी। स्वास्थ्य और प्रेम जीवन संतुलित रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक (Scorpio):

धन लाभ के योग हैं। परिवार में प्रसन्नता बढ़ेगी। व्यापार में स्थिरता रहेगी। निवेश से बचें। पीली वस्तु अपने पास रखें।

धनु (Sagittarius):

ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी। व्यापार व स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ज़रूरी वस्तुएं समय पर मिलेंगी। पीली वस्तु रखें।

मकर (Capricorn):

मन में चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापारिक पक्ष बेहतर रहेगा। काली माता को प्रणाम करें।

कुंभ (Aquarius):

आय के नए स्त्रोत बनेंगे। यात्रा का योग है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार उत्तम रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन (Pisces):

व्यापार में सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में जीत संभव है। राजनीतिक लाभ के योग बनेंगे। पीली वस्तु साथ रखें।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment