पहली ही तैनाती में इजरायल का नया सुरक्षा कवच बना IDF का तुरुप का इक्का, क्या आयरन डोम को करेगा रिप्लेस?

admin
3 Min Read

ईरान के लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच इजरायल ने अपनी नई उन्नत वायु रक्षा प्रणाली “बराक सिस्टम” का पहली बार सफलतापूर्वक युद्ध में उपयोग किया है। इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने जानकारी दी कि इस अत्याधुनिक सिस्टम ने ताबड़तोड़ हमला करते हुए एक ही रात में आठ ईरानी ड्रोनों को मार गिराया। पहली ही तैनाती में मिली इस बड़ी सफलता के बाद IDF काफी उत्साहित है।

क्या है बराक सिस्टम?

“बराक” का अर्थ हिब्रू भाषा में ‘बिजली की ढाल’ होता है। यह इजरायल द्वारा विकसित एक स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली है जो मानव रहित हवाई वाहन (ड्रोन), क्रूज मिसाइल और अन्य हवाई खतरों से रक्षा करने में सक्षम है। यह सिस्टम दुश्मन के हथियारों को पल भर में ट्रैक कर उन्हें ध्वस्त करने की क्षमता रखता है।

IDF का कहना है कि वायु सेना इजरायली आसमान की सुरक्षा के लिए लगातार काम करती रहेगी और इस नई प्रणाली से हवाई सुरक्षा में एक नई श्रेष्ठता स्थापित होगी।

क्यों लाया गया बराक सिस्टम?

हाल ही में ईरान की मिसाइलों और ड्रोनों ने आयरन डोम को चकमा देते हुए इजरायल के कई शहरों जैसे तेल अवीव और जेरुशेलम में हमले किए। इसके बाद इजरायली रक्षा बलों ने अपने तटीय इलाकों की रक्षा के लिए ‘बराक सिस्टम’ को तैनात किया। खास बात यह है कि इस सिस्टम को पहले इजरायली नौसेना के लिए बनाया गया था ताकि समुद्री खतरे जैसे क्रूज मिसाइल, समुद्र से समुद्र में मार करने वाली मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचाव हो सके।

बराक सिस्टम कैसे करता है काम?

यह प्रणाली मल्टी लेयर डिफेंस तकनीक से लैस है। इसमें वर्टिकल लॉन्चिंग सिस्टम के जरिए अलग-अलग इंटरसेप्टर का उपयोग किया जाता है।

  • MRAD: 35 किलोमीटर की रेंज के खतरों से रक्षा
  • LRAD: 70 किलोमीटर तक के लक्ष्यों पर निगरानी
  • ER: 150 किलोमीटर दूर तक के खतरों को नष्ट करने की क्षमता

यह सिस्टम 360 डिग्री सुरक्षा कवच देता है और एक साथ कई दिशाओं से आ रहे हमलों को पहचानने और जवाब देने में सक्षम है। इसमें उन्नत सेंसर तकनीक लगी है, जो उच्च गति से लक्ष्य पकड़ने और ट्रैक करने में मदद करती है।

पहली तैनाती में ही बड़ी सफलता

IDF ने खुलासा किया कि इजरायली नौसेना ने हाल ही में “बराक मैगन” सिस्टम का पहली बार युद्ध में उपयोग किया और सा’आर 6-श्रेणी के जहाज से आठ ईरानी ड्रोनों को सफलतापूर्वक मार गिराया। इजरायली नौसेना के अनुसार, युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक लगभग 25 ड्रोनों को समुद्र में ही रोक दिया गया है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment