भारतीय मुक्केबाज निशांत देव ने जोस्यू सिल्वा को हराकर पेशेवर सर्किट में दर्ज की शानदार जीत

admin
1 Min Read

भारतीय बॉक्सर निशांत देव ने प्रोफेशनल बॉक्सिंग में अपने विजयी अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाया है। न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित मैडिसन स्क्वायर गार्डन थिएटर में खेले गए मुकाबले में निशांत ने सुपर वेल्टरवेट श्रेणी में मैक्सिको के जोस्यू सिल्वा को सर्वसम्मत निर्णय से शिकस्त दी।

इस छह राउंड की प्रतियोगिता में निशांत का दबदबा साफ दिखा। तीनों जजों ने सर्वसम्मति से निशांत के पक्ष में 60-54 स्कोर दिया। यह उनके प्रोफेशनल करियर की दूसरी फाइट थी जिसमें उन्होंने पूरी तरह हावी होकर जीत दर्ज की।

यह मुकाबला रिचर्डसन हिचिन्स और जॉर्ज कंबोसोस जूनियर के बीच हुए हाई-प्रोफाइल बाउट के अंडरकार्ड में खेला गया। हालांकि निशांत नॉकआउट करने में सफल नहीं हो सके, लेकिन उनके सटीक पंचों और रणनीतिक खेल ने सभी को प्रभावित किया।

मुकाबला जीतने के बाद निशांत देव ने कहा, “मैं केवल नॉकआउट के लिए नहीं लड़ता, मेरा उद्देश्य अपने खेल को लगातार निखारना है। मैंने सीखा है कि रिंग में अच्छा प्रदर्शन करना सबसे महत्वपूर्ण है। मैं विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक जैसे बड़े स्तर पर लंबे मुकाबले खेलने का अनुभव रखता हूं। प्रोफेशनल करियर में अभी मैं सीखने के दौर में हूं और जल्दी ही अगली ऊंचाई पर पहुंचूंगा।”

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment