बालाघाट मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, सीएम मोहन यादव का नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प, बहादुर जवानों को मिलेगा ईनाम

admin
2 Min Read

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को मार गिराया गया है, जिनमें एक पुरुष और तीन महिला नक्सली शामिल हैं।

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के अनुसार, यह मुठभेड़ बालाघाट के अंदरूनी जंगलों में बीती रात से जारी थी। सुरक्षा बलों ने बहादुरी से मुकाबला करते हुए नक्सलियों को ढेर कर दिया। मौके से रॉकेट लॉन्चर समेत कई घातक हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

तेज बारिश के बावजूद सुरक्षाबलों का नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है। इस बड़ी सफलता पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बयान जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में राज्य सरकार 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के मिशन पर तेजी से काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने नक्सल विरोधी ऑपरेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आठ पुलिसकर्मियों को विशेष इनाम देने का ऐलान भी किया है।

इसी कड़ी में झारखंड से भी नक्सल विरोधी अभियानों की बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जानकारी दी कि उनके राज्य और सीमावर्ती इलाकों में बड़े स्तर पर नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है और महत्वपूर्ण सफलताएं मिल रही हैं।

हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ओडिशा-झारखंड सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में शहीद हुए सीआरपीएफ की 134वीं बटालियन के एएसआई सत्यभान कुमार सिंह को श्रद्धांजलि दी।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment