रायगढ़ में दो गुटों में जबरदस्त मारपीट, सड़क पर पटक-पटककर पीटा, वीडियो वायरल

admin
2 Min Read

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार को दो पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट का मामला सामने आया है। युवक एक-दूसरे को पटक-पटककर सड़क पर पीटते नजर आ रहे हैं। लात-घूंसे और डंडों से सरेआम पिटाई की यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वायरल वीडियो के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

मोबाइल दुकान से निकाल कर सड़क पर पीटा

जानकारी के अनुसार, बायसी निवासी तुषार राय अपने दोस्तों के साथ पास के खर्रा में नहाने गया था। इसी दौरान एक अन्य गुट के राजा खान और उसके साथियों के साथ मजदूरों का विवाद हो गया। तुषार राय ने इस विवाद में दखल नहीं दिया, जिससे राजा खान नाराज हो गया।

शाम करीब 6 बजे राजा खान, अमान खान, सिराज खान, राजू मल्लिक, जाफर खान समेत अन्य लोग तुषार और उसके दोस्त अमन दास की मोबाइल दुकान पहुंचे। वहां से दोनों को खींच कर बाहर निकाला और सड़क पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। बीच-बचाव करने आए अन्य दोस्तों को भी धमकाया गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

थाने का घेराव, एक गिरफ्तार

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग धरमजयगढ़ थाना पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने अमान खान, राजा खान, राजू मल्लिक, जाफर खान और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस कर रही जांच

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने बताया कि दोनों पक्षों में हुए विवाद में एक पक्ष के युवकों की पिटाई की गई है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment