डॉ. पुखराज बाफना को लायंस इंटरनेशनल का एम्बेसडर ऑफ गुडविल अवॉर्ड, भारत के लिए गर्व का पल

admin
1 Min Read

राजनांदगांव। देश के प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ और लायंस के पूर्व गवर्नर डॉ. पुखराज बाफना को लायंस इंटरनेशनल का सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय सम्मान “एम्बेसडर ऑफ गुडविल अवॉर्ड” से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई है।

यह सम्मान लायंस इंटरनेशनल के ओक ब्रुक स्थित मुख्यालय से घोषित किया गया है। लायंस इंटरनेशनल की प्रभारी लिसा फ्रेशी ने इंटरनेशनल डायरेक्टर ला रमेश प्रजापति और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ला सुधीर जैन को बधाई संदेश भेजते हुए इस सम्मान को किसी भव्य आयोजन में डॉ. बाफना को प्रदान करने का आग्रह किया है।

गौरतलब है कि यह पुरस्कार विश्व स्तर पर केवल चुनिंदा व्यक्तित्वों को ही दिया जाता है, जो समाज के लिए अद्भुत मानवीय सेवाएं प्रदान करते हैं। भारतीय लायनवाद के लिए यह एक अत्यंत गौरव का क्षण है।

डॉ. पुखराज बाफना की समाज सेवा और बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को इस सम्मान के माध्यम से वैश्विक स्तर पर सराहा गया है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment