ओपी चौधरी के सामने संविदा नियुक्ति पर बड़ा सवाल – वित्त विभाग में ‘अपनों’ को फायदा पहुंचाने का आरोप

admin
2 Min Read

 

रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी को संबोधित एक गंभीर शिकायत पत्र सामने आया है, जिसमें विभाग में संविदा नियुक्ति के जरिए नियमों की अनदेखी और पदोन्नति योग्य अधिकारियों की अनदेखी का आरोप लगाया गया है।

शिकायत में कहा गया है कि वित्त विभाग में सेवानिवृत्त अधिकारी श्री ए.के. सिंह को संविदा पर पुनः नियुक्त किया गया है, जबकि विभाग में कई योग्य अधिकारी वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। पत्र में यह भी आरोप है कि यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के नियम 4(3) का उल्लंघन करती है।

👉 मुख्य आरोप इस प्रकार हैं:

नियमों के विरुद्ध संविदा नियुक्ति

पदोन्नति के योग्य अधिकारियों की उपेक्षा

स्थापना शाखा जैसे संवेदनशील पद पर संविदा अधिकारी की तैनाती

हितों का टकराव और प्रक्रिया को जानबूझकर बाधित करना

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उक्त नियुक्ति को तत्काल समाप्त नहीं किया गया, तो विभागीय अधिकारी धरना-प्रदर्शन और न्यायिक हस्तक्षेप का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

🗣️ अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि ओपी चौधरी इस संवेदनशील मामले पर क्या कदम उठाते हैं?

क्या नियमों की अनदेखी कर चहेतों को कुर्सी दी जा रही है?

यह मामला सिर्फ एक नियुक्ति नहीं, बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और योग्यता के सम्मान का हैं

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment