विकसित भारत की दिशा में 11 वर्षों की परिवर्तन यात्रा: मोदी सरकार का लेखा-जोखा

admin
3 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वर्ष 2014 से 2025 तक “विकसित भारत के अमृतकाल” की ऐतिहासिक यात्रा पूरी की है। केंद्र सरकार ने इस दौरान की 11 वर्षों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की गाथा को विस्तार से पेश किया है। सरकार द्वारा जारी 176 पेज की पुस्तिका में 166 पृष्ठों में किए गए परिवर्तन, नीतिगत फैसले और सामाजिक-आर्थिक उपलब्धियों का उल्लेख किया गया है।

सरकार का कहना है कि यह समय गरीबों की सेवा, महिलाओं को सशक्त बनाने, युवाओं को अवसर देने, किसानों को सम्मान देने और सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने का था। नौ जून को प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूर्ण होगा, जिसे सरकार ने 23 प्रमुख उपलब्धियों के साथ चिन्हित किया है।

देश को नई दिशा देने वाले 9 प्रमुख मिशन और योजनाएं:

1. स्वच्छ भारत मिशन – 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण

2. प्रधानमंत्री जनधन योजना – 55.22 करोड़ बैंक खाते

3. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना – 51.06 करोड़ नामांकन

4. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना – 52.5 करोड़ ऋण स्वीकृत

5. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना – 23.64 करोड़ नागरिक

6. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना – 10.33 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन

7. आयुष्मान भारत योजना – 40 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य कार्ड

8. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि – 11 करोड़ किसानों को ₹368 लाख करोड़ वितरित

9. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना – 81 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन

तीसरे कार्यकाल की प्रमुख 23 उपलब्धियां:

एमएसपी में बढ़ोतरी, मखाना बोर्ड की स्थापना, आदिवासी ग्राम समृद्धि योजना, आत्मनिर्भर दाल मिशन, पीएम धन-धान्य कृषि योजना, साइबर सुरक्षा अभियान, उड़ान योजना, जम्मू-श्रीनगर रेल लाइन, जाति जनगणना, प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री ई-ड्राइव, भारत मंडपम, मिशन चीता, राम मंदिर निर्माण और जी-20 की सफल मेजबानी जैसी उपलब्धियों को शामिल किया गया है।

सरकार के कामकाज पर आधारित 14 प्रमुख क्षेत्र:

1. गरीबों की सेवा

2. किसानों का कल्याण

3. महिला सशक्तिकरण

4. युवाओं का उत्थान

5. स्वास्थ्य सेवाएं

6. मध्यवर्ग का जीवन

7. विदेश नीति और सुरक्षा

8. वैश्विक आर्थिक शक्ति

9. कारोबार में सुगमता

10. अवसंरचना विकास

11. डिजिटल सशक्तिकरण

12. उत्तर-पूर्व का विकास

13. सांस्कृतिक विरासत

14. पर्यावरण और सतत विकास

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment