🚨 गोतस्करों की कमर तोड़ने में जुटा प्रशासन, जशपुर में 21 वाहन जब्त – होगी नीलामी

admin
1 Min Read

गोतस्करी पर लगाम लगाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। उपमुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई उच्चस्तरीय बैठक के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। इसके तहत झारखंड और ओडिशा से सटे जशपुर जिले में कार्रवाई शुरू हुई।

जिला कलेक्टर व दंडाधिकारी रवि व्यास ने गोतस्करी में प्रयुक्त 21 वाहनों को जब्त कर उन्हें राजसात (सरकारी कब्जे) करने की मंजूरी दे दी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जल्द ही इन वाहनों की सार्वजनिक नीलामी की जाएगी।

इस कार्रवाई का उद्देश्य गोतस्करों की आर्थिक कमर तोड़ना है ताकि इस अवैध धंधे को जड़ से खत्म किया जा सके।

🔍 ऑपरेशन “शंखनाद” का एलान

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि झारखंड और ओडिशा से लगी सीमाओं पर विशेष अभियान ‘शंखनाद’ के तहत पुलिस की निगरानी और सख्ती बढ़ा दीगई है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment