साय सरकार में अपराधियों की बढ़ी प्रवृत्ति और हुआ उनका विकास

admin
2 Min Read

भाठागांव स्थित ‘सांई विला’ नाम के आलीशान मकान में मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर और उसके भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर के ठिकाने से करोड़ों की संपत्ति जब्त की है। कार्रवाई में कैश, सोने-चांदी के जेवर, लग्जरी गाड़ियां और अवैध हथियार भी मिले हैं। पुलिस की यह दबिश तेलीबांधा थाने में दर्ज एक मामले में आरोपी रोहित के फरार होने के बाद दी गई।

न्यायालय से सर्च वारंट मिलने के बाद छापा

तेलीबांधा पुलिस, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, पुरानी बस्ती थाना और रक्षा टीम की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार को सांई विला में दबिश दी गई। इससे पहले न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायपुर से सर्च वारंट लिया गया था। टीम ने जब घर की तलाशी ली, तो पुलिस भी बरामदगी देखकर चौंक गई।

बरामद हुई संपत्ति का ब्यौरा:

नगदी: ₹35,10,300

सोने के जेवर: 734 ग्राम

चांदी के जेवर: 125 ग्राम

बीएमडब्ल्यू (CG 04 LC 1111)

थार SUV (CG 04 PA 0017)

ब्रेजा कार (CG 04 NS 1917)

आई-पैड, लैपटॉप, CPU, डीवीआर

चेकबुक, एटीएम कार्ड, ई-स्टॉम्प

नोट गिनने की मशीन

जमीनों के दस्तावेज और लेनदेन का रजिस्टर

5 लोहे की तलवारें, 1 रिवॉल्वर, 1 पिस्टल

जिंदा और साइलेंट कारतूस

हथियार मिलने पर अलग से आर्म्स एक्ट की कार्रवाई

पुलिस को तलाशी के दौरान अवैध हथियार भी मिले, जिसमें रिवॉल्वर, पिस्टल और जिंदा कारतूस शामिल हैं। इस मामले में पुरानी बस्ती थाने में अलग से आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

मुख्य आरोपी अभी फरार

प्रकरण में मुख्य आरोपी रोहित सिंह तोमर अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है और गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment