रायपुर। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार पूर्व IAS अफसर रानू साहू, समीर विश्नोई और सौम्या चौरसिया को रिहाई मिल गई है। जेल से रिहा होते ही रानू साहू सीधे अपने पति जय प्रकाश मौर्य के घर देवेंद्र नगर IAS कॉलोनी पहुंचीं। शुक्रवार सुबह सभी को जेल के पिछले गेट से चुपचाप बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार, आदेश देर रात आ गया था, इसलिए सुबह-सुबह ही रिहाई की प्रक्रिया पूरी की गई। किसी को मीडिया से बात करने का अवसर नहीं मिला और सभी आरोपी सीधे अपने-अपने गंतव्य रवाना हो गए।
रानू साहू किसी अन्य वाहन से घर पहुंचीं, वहीं एक कार में उनके दो बड़े ट्रैवलर बैग भी पति के घर लाए गए, जिन्हें घर के स्टाफ ने बंगले के भीतर पहुंचाया। उल्लेखनीय है कि इसी कॉलोनी में समीर विश्नोई भी रहते हैं।



