Chhattisgarh | टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में छत्तीसगढ़ को प्रथम पुरस्कार

admin
1 Min Read

Chhattisgarh | Chhattisgarh gets first prize in TB free Gram Panchayat campaign

रायपुर, 26 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ ने एक और उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा “टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान” में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान की घोषणा विश्व क्षय दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने की।

छत्तीसगढ़ को यह सम्मान 50 लाख से अधिक आबादी वाले राज्यों की श्रेणी में सर्वाधिक टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के अनुपात हेतु प्रदान किया गया है। राज्य सरकार के “निक्षय निरामय छत्तीसगढ़” अभियान की सफलता को देखते हुए यह पुरस्कार दिया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह राज्य सरकार के स्वास्थ्य अभियानों की प्रभावशीलता को दर्शाता है। उन्होंने इस अभियान से जुड़े स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment