Chhattisgarh | विवाद के बाद कांस्टेबल ने एएसआई की जान ली, आरोपी गिरफ्तार

admin
2 Min Read

Chhattisgarh | Constable killed ASI after a dispute, accused arrested

रायपुर, 17 मार्च 2025। राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। मुड़ीपार स्थित आईटीबीपी (इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस) की 38वीं बटालियन के कैंप में देर रात एक कांस्टेबल ने एएसआई को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विवाद के बाद चली गोली

मामले की जानकारी के अनुसार, बिहार निवासी कांस्टेबल सरोज कुमार (32 वर्ष) और हरियाणा निवासी एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया (56 वर्ष) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि कांस्टेबल सरोज कुमार ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि विवाद किस कारण हुआ और कांस्टेबल ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

आईटीबीपी कैंप में बढ़ाई गई सुरक्षा

इस घटना के बाद आईटीबीपी कैंप की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचित किया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की आंतरिक जांच कर रही है।

 

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment