केशकाल | टाटामारी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, वरिष्ठ अधिकारियों ने महिलाओं को किया सम्मानित…

admin
1 Min Read

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केशकाल वनमंडल अंतर्गत इको पर्यटन केंद्र टाटामारी में वन विभाग के द्वारा वनमंडल स्तरीय सम्मेलन व परिचर्चा का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि कांकेर वृत्त के मुख्य वन संरक्षक दिलराज प्रभाकर, डीएफओ गुरुनाथन एन, संयुक्त सचिव छग शासन विमला नावरिया, यूपीएससी एक्सपर्ट मेम्बर दीपक दास, भा.व.से प्रशिक्षु अधिकारी गौतम, केशकाल एसडीओ सुषमा जे. नेताम अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। जिन्होंने वन विभाग के मैदानी अधिकारी- कर्मचारियों के साथ मिलकर हर्षोल्लास के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।



इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने बारी बारी से सम्बोधित करते हुए महिलाओं के अधिकारों के बारे में बताया गया। साथ ही समाज मे महिलाओं के योगदान की सराहनते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सभी महिलाओं को पर्यावरण जागरूकता के लिए पौधे बांटे गए। साथ ही महिलाओं के स्वयं की जागरूकता के लिए महिला मार्गदर्शिका भी प्रदान की गई।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment