मेष राशि
आज का दिन शुभ रहेगा। संतान की सफलता से घर में खुशियां आएंगी। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और व्यवहार की सराहना होगी। परिवार में एकजुटता बनी रहेगी और आय में बढ़ोतरी के योग हैं। हालांकि किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। निवेश संबंधी मामलों में मित्रों की सलाह काम आएगी।
वृषभ राशि
आज तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार से जुड़े किसी निर्णय पर बाद में विचार बदल सकता है, इसलिए जल्दबाजी न करें। किसी से वादा करने से पहले सोच-विचार जरूरी है। जीवनशैली बेहतर बनाने पर ध्यान रहेगा और मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी।
मिथुन राशि
दिन मिला-जुला रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन बिजनेस पार्टनर पर नजर बनाए रखना जरूरी है। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। राजनीति में कदम रखने वालों को सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि विरोधी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।
कर्क राशि
नई संपत्ति खरीदने के लिए समय अनुकूल है। नौकरी या कारोबार में मनपसंद काम मिलेगा। संतान के साथ समय बिताने या घूमने का मौका मिलेगा। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें और भाई-बहनों के साथ मनमुटाव खत्म करने का प्रयास करें।
सिंह राशि
धन-धान्य में वृद्धि के संकेत हैं। घर में वाहन खरीदने का योग बन सकता है। जीवनसाथी हर कदम पर सहयोग करेंगे। पिता से किसी काम को लेकर सलाह लाभकारी रहेगी। किसी फैसले में जल्दबाजी नुकसान कर सकती है। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की संभावना है।
कन्या राशि
आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। काम टालने की आदत से बचें और वरिष्ठों के सुझावों पर अमल करें। घर की साज-सज्जा या रिनोवेशन की शुरुआत हो सकती है। मांगलिक कार्यों की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
तुला राशि
सोच-समझकर फैसले लेने का दिन है। छात्रों को विदेश में पढ़ाई के मौके मिल सकते हैं। सरकारी कार्यों में लापरवाही न बरतें। धन लाभ के योग हैं। योजनाबद्ध तरीके से काम करें और दिखावे से दूर रहें, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है।
वृश्चिक राशि
अचानक लाभ मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी डील से मुनाफा होगा। बिजनेस में बदलाव फायदेमंद साबित होंगे। मां से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं।
धनु राशि
आज का दिन आनंद से भरा रहेगा। मित्र की सलाह उपयोगी रहेगी। साझेदारी में किया गया काम फायदेमंद होगा। जीवनसाथी को नौकरी में सफलता मिल सकती है। परिवार में किसी समारोह का माहौल बनेगा। यात्रा के दौरान उपयोगी जानकारी मिल सकती है। विरोधियों से सावधान रहें।
मकर राशि
पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें। आय-व्यय का संतुलन बनाए रखें। सहकर्मी की बातों से मन विचलित हो सकता है, लेकिन काम पर ध्यान बनाए रखें। तरक्की के मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो जांच करवाना बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि
आज का दिन बेहतर रहेगा। सकारात्मक सोच का लाभ मिलेगा। राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए नया अवसर सामने आएगा। आय-व्यय का संतुलन बनाए रखें। विरोधियों की बातों में न आएं और परिवार से किए वादे पूरे करें।
मीन राशि
मन में असमंजस की स्थिति रहेगी, जिससे काम में देरी हो सकती है। कार्यस्थल पर झूठे आरोप लग सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। संतान से किए वादे निभाएं। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।



