27 मार्च का दिन कई राशियों के लिए मौके लेकर आया है, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का हाल —
मेष राशि
आज का दिन आपके पक्ष में नजर आ रहा है। किस्मत का साथ मिलेगा और कामों में सफलता मिल सकती है। आपका व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा, जिससे नए दोस्त भी बन सकते हैं। बस ध्यान रखें कि किसी से भी कठोर शब्द न बोलें। पैसों के मामले में थोड़ा संभलकर चलें, क्योंकि उधार दिया पैसा फंस सकता है।
वृष राशि
आज दिन थोड़ा भागदौड़ भरा रह सकता है। काम ज्यादा होने से तनाव भी बढ़ सकता है। पेट से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें। खर्चों पर कंट्रोल रखें। पड़ोसियों और करीबियों से अच्छे रिश्ते बनाए रखें। लव लाइफ में थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन परिवार के लिए कुछ खास करने का मन रहेगा।
मिथुन राशि
आज आपको प्लानिंग के साथ काम करने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पुरानी गलती से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे। मेहनत आपका सबसे बड़ा हथियार रहेगा। प्रॉपर्टी लेने की सोच रहे हैं तो बजट ध्यान में रखें।
कर्क राशि
आज खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। परिवार में हल्की नोकझोंक हो सकती है, इसलिए समझदारी से काम लें। अविवाहित लोगों की किसी खास से मुलाकात हो सकती है। रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा।
सिंह राशि
आज का दिन राहत और खुशी लेकर आ सकता है। अटका हुआ पैसा मिल सकता है और कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद साबित होगी। किसी काम से यात्रा भी हो सकती है। हालांकि परिवार से जुड़ी कोई खबर थोड़ा परेशान कर सकती है।
कन्या राशि
आज आपको अपनी बातों और व्यवहार पर ध्यान देना होगा। किसी भी सभा या मीटिंग में पहले सुनें, फिर बोलें। विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बिजनेस को लेकर मन में थोड़ी उलझन रह सकती है।
तुला राशि
आज का दिन धन लाभ और तरक्की का संकेत दे रहा है। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। लेकिन सेहत का ध्यान रखें, खासकर बाहर का खाना अवॉइड करें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ी डील फाइनल करने से पहले सोच-विचार जरूर करें।
वृश्चिक राशि
आज खर्चों को लेकर सावधानी जरूरी है। दिखावे में खर्च करना बाद में परेशानी देगा। जीवनसाथी से बातचीत में संयम रखें। बच्चों को लेकर सख्ती दिखा सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद भी हो सकता है, इसलिए शांत रहना बेहतर रहेगा।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यात्रा का प्लान बन सकता है। माता-पिता के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पैसों का सही इस्तेमाल जरूरी है। गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो रिश्ते खराब हो सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं।
मकर राशि
आज माहौल पॉजिटिव रहेगा और आप लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में पहचान बढ़ सकती है। खर्चों पर कंट्रोल जरूरी है। नया काम शुरू करने से पहले सोच-विचार करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
कुंभ राशि
आज सतर्क रहने की जरूरत है। कुछ लोग आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। अनजान लोगों से लेन-देन करने से बचें। किसी कानूनी मामले में भागदौड़ हो सकती है। बिजनेस में पार्टनरशिप करने से पहले अच्छे से सोच लें।
मीन राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। घर में कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान आ सकता है। पिता की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। बच्चों की कोई मांग पूरी करनी पड़ सकती है। पुराने दोस्त से मुलाकात खुशी देगी, लेकिन परिवार को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है।







