आंगन से लुढ़का ट्रैक्टर, बाइक सवार दंपती चपेट में; पति की मौत, पत्नी गंभीर

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

उज्जैन  उज्जैन के पास खाचरौद तहसील के कमठानी गांव में  एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के आंगन में खड़ा सोयाबीन से भरा ट्रैक्टर अचानक लुढ़ककर सड़क पर पहुंच गया और उसी समय वहां से बाइक से गुजर रहे दंपती उसकी चपेट में आ गए। टक्कर लगते ही युवक बाइक से गिरा और ट्रैक्टर के साथ घसीटते हुए गड्ढे में जा गिरा। घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। गांववालों ने उसे तुरंत बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। ग्रामीणों के मुताबिक पहले भी इस ढलान वाले मोड़ पर ऐसी स्थिति बनने का खतरा रहता है, लेकिन इस बार हादसा बड़ा हो गया।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment