मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज का दिन संपत्ति निवेश और नए घर की खरीदारी के लिए अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल पर बॉस से कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता-पिता की सलाह लेकर यात्रा करना शुभ रहेगा।
वृष राशि (Taurus Horoscope Today)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर तले-भुने भोजन से परहेज करें। घर में कुछ बदलाव करने का विचार फायदेमंद रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। जीवनसाथी का सहयोग मुश्किलों से उबारने में मदद करेगा। निर्णय लेने में आत्मविश्वास रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
बिजनेस में नई तकनीक अपनाने से लाभ होगा। काम में लापरवाही से बचें। परिवार में छोटी बात पर तनाव हो सकता है। दोस्तों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, लेकिन किसी परिजन के कारण घर में बहस की स्थिति बन सकती है।
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी का है। आपकी आय के नए स्रोत खुलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को बदलाव का मौका मिल सकता है। कला और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी।
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, इसलिए सतर्क रहें।
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
चुनौतीपूर्ण दिन रहेगा, लेकिन नए संपर्क फायदेमंद होंगे। शेयर मार्केट में निवेश सोच-समझकर करें। प्रॉपर्टी विवाद में अपनी बात मजबूती से रखें। पिताजी की सलाह पर ध्यान देना जरूरी है। कानूनी मामलों में सतर्क रहें।
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
मिश्रित परिणाम वाला दिन रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। जोखिम भरे कामों से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी योजना पूरी हो सकती है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
कर्मचारियों को पदोन्नति की खबर मिल सकती है। किसी बड़े सौदे में जल्दबाजी न करें। मित्र मंडली बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। प्रॉपर्टी निवेश के लिए अनुकूल समय है।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
आपके परोपकार के कार्यों से समाज में सम्मान मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें और बजट बनाकर चलें। किसी दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। पारिवारिक विवाद बातचीत से सुलझाएं। संतान से शुभ समाचार मिलेगा।
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य पर मौसम का प्रभाव पड़ सकता है। मनचाही इच्छा पूरी होगी जिससे परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। दूसरों के मामलों में दखल न दें।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
आज धैर्य और संयम से कार्य करें। स्वास्थ्य में सुधार के लिए डॉक्टर से सलाह लें। परिवार में नए मेहमान का आगमन संभव है। बेरोजगारों को नौकरी का अवसर मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके कार्य पूरे होंगे।
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
वाद-विवाद से दूर रहें। दोस्तों के साथ घूमने या पार्टी की योजना बन सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक परेशानियाँ कम होंगी। भाग्य का साथ रहेगा, पर माताजी से छोटी नोकझोंक संभव है।



