इंदौर के 33 ब्लैक स्पॉट्स पर कलेक्टर की सख्ती: तीन दिन में सुधरेंगे हादसे वाले इलाके

Madhya Bharat Desk
2 Min Read

इंदौर में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने शहर के 33 ब्लैक स्पॉट्स (दुर्घटना संभावित क्षेत्रों) की सूची जारी करते हुए इन्हें तीन दिन के भीतर सुधारने के निर्देश दिए हैं। इन ब्लैक स्पॉट्स में शहर का बायपास रोड भी शामिल है।

 तीन दिन में सुधरेंगे ब्लैक स्पॉट्स

कलेक्टर शिवम वर्मा ने सड़क सुरक्षा पर आयोजित बैठक में नेशनल हाईवे, लोक निर्माण विभाग (PWD) और एमपीआरडीसी के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

 तुरंत होंगे ये सुधार

निर्देशों के अनुसार, इन सभी स्थानों पर चेतावनी संकेत (साइनेज) लगाए जाएंगे, स्ट्रीट लाइट्स सुधारी जाएंगी और रम्बल स्ट्रिप्स लगाकर वाहनों की गति नियंत्रित की जाएगी। कलेक्टर ने चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 कलेक्टर करेंगे निरीक्षण

कलेक्टर ने कहा कि तीन दिन की समय सीमा समाप्त होने के बाद वे स्वयं सभी 33 स्थानों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने साफ किया कि इन क्षेत्रों में भविष्य में दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। बैठक में एडीएम रोशन राय, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 इंदौर के 33 चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स की सूची

लवकुश चौराहा, रिजलाय फाटा धार रोड, देवास नाका चौराहा, बेस्ट प्राइज के सामने बायपास रोड, ओमेक्स सिटी बायपास रोड, डेक्थनाल के सामने बायपास, टाटा शोरूम के सामने एबी रोड, बिचौली मर्दाना ब्रिज, तीन इमली चौराहा, रालामंडल बायपास, तेजाजी नगर ब्रिज, कैलोद करताल फाटा, राऊ गोल चौराहा, आईटी पार्क, विशेष जूपिटर हॉस्पिटल के सामने, प्रभु तौल कांटा, ट्रेंचिंग ग्राउंड, ग्राम माचल, घाटाबिल्लौद, काला सूरा फाटा, भैरुघाट पुलिया, ग्राम कालाकिराय, अर्जुन बरोदा डकाच्या, बुड़ी बरलाई, कल्याण मिल, लसुड़िया परसार, टीही पुलिया, पिगडंबर, मां वैष्णो ढाबा, भैरुघाट खंडवा रोड, खंडवा बाय ग्राम, और दुधिया पावर हाउस के सामने नेमावर रोड शामिल हैं।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment