रायपुर में कारोबारी संजय रहेजा के ठिकानों पर ED का शिकंजा बिलासपुर में भी सुल्तानिया ग्रुप पर छापा

Madhya Bharat Desk
1 Min Read

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को रायपुर और बिलासपुर में एक साथ बड़ी कार्रवाई की। रायपुर में कारोबारी संजय रहेजा के घर और कार्यालयों पर छापेमारी की गई। वहीं, बिलासपुर में सूर्यकांत तिवारी के करीबी माने जाने वाले सुल्तानिया ग्रुप के ठिकानों पर भी रेड डाली गई।

जानकारी के मुताबिक, ED की टीम सुबह दो गाड़ियों में पहुंची और अचानक कार्रवाई शुरू की। छापेमारी के दौरान टीम ने वित्तीय लेन-देन और संदिग्ध दस्तावेजों की जांच की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों से जुड़ी हो सकती है।

रायपुर और बिलासपुर दोनों जगह पुलिस बल की तैनाती की गई ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचा जा सके। ED की इस कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि कितनी बड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं।

यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में चल रही ईडी की उस बड़ी जांच का हिस्सा मानी जा रही है, जिसमें कई कारोबारी और अफसर पहले ही जांच के घेरे में आ चुके हैं। आने वाले दिनों में और भी ठिकानों पर छापे की संभावना जताई जा रही है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment