मेष (Aries)
स्वभाव: ऊर्जावान
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज आपके प्रभावशाली लोगों से संबंध बनेंगे। भाईयों का सहयोग मिलेगा। परिवारिक मसलों में धैर्य रखें। पिताजी से अनबन हो सकती है। संतान पक्ष से खुशखबरी प्राप्त होगी। गुस्से पर काबू रखें अन्यथा रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: स्थिरचित्त
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: हरा
आज अधूरी इच्छा पूरी होगी। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। कारोबार में नया प्रयास करेंगे। नौकरीपेशा लोग बदलाव सोच सकते हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से अच्छे संबंध बनेंगे।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद
आज आपके लिए लाभकारी समय रहेगा। माता-पिता की सेवा का अवसर मिलेगा। परिवार की कलह समाप्त होगी। नया वाहन खरीदने की योजना बनेगी। सहयोगियों की बातें आपको चुभ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: आसमानी
धन और लेन-देन में सावधानी रखें। पढ़ाई में ध्यान दें। कोई पुराना लेन-देन परेशानी बन सकता है। मेहनत का परिणाम मिलेगा। नए प्रयोग सफलता देंगे।
सिंह (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: ग्रे
आज बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क होगा। बाहर निकलते समय सावधान रहें। संतान के कार्यों से संतोष मिलेगा। पेट संबंधी समस्या हो सकती है। जीवनसाथी से विवाद को शांतिपूर्वक सुलझाएं।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
आज किसी अजनबी पर जल्द भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में फुसलाने की कोशिश हो सकती है। बॉस से संबंध बेहतर करें। भाग्य साथ देगा। राजनीतिक लोग विरोध का सामना करेंगे। निर्णय क्षमता मजबूत होगी।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला
आज जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में सफलता पाएंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। बिजनेस पार्टनरशिप संभव। लंबी दूरी की यात्रा का योग। बच्चों के साथ समय बितेगा।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: गुलाबी
आज जोखिम भरे काम से बचें। कानूनी विवादों में जीत मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक होगी। संतान नौकरी हेतु बाहर जा सकता है। विदेश व्यापारियों को लाभ मिलेगा।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: ग्रे
सोच-समझकर खर्च करें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। अनचाहे खर्च सामने आएंगे। संबंधियों से मुलाकात होगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ पार्टी का आनंद लेंगे।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल
आज आय के नए साधन बनेंगे। राजनीति में सहयोग मिलेगा। रुका कार्य पूरा होगा। यात्रा में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। विरोधियों पर विजय पाएंगे। नया घर लेने का योग।
कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: सुनहरा
निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घरेलू कार्य निपटेंगे। माता जिम्मेदारी देंगी। कार्यक्षेत्र में गोपनीयता रखें। अधूरा काम पूरा होगा।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: आसमानी
भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी निवेश शुभ रहेगा। नए लोगों से संबंध बनेंगे। विवाद को सुलझाएं। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में भागीदारी करेंगे।



