आज का राशिफल 5 सितंबर 2025: जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Madhya Bharat Desk
4 Min Read

मेष राशि (Aries Horoscope Today)

आज का दिन सामान्य रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में नए मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा होगा। विरोधियों की चालों से सावधान रहें। धैर्य बनाए रखें, मनोकामना पूरी हो सकती है।

 वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)

आज धन संबंधी समस्या पर किसी करीबी की मदद लेनी पड़ सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। कानूनी मामलों से बचें। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोग किसी स्कीम में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। पिता कोई जिम्मेदारी देंगे, जिसे पूरा करना जरूरी है।

 मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

व्यापार में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। पुरानी बीमारी बढ़ सकती है। नौकरी से जुड़े कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर बाहर जाने का अवसर मिल सकता है।

 कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। संतान से उम्मीदें पूरी होंगी। कुछ पारिवारिक समस्याओं से मन अशांत रहेगा। ऑनलाइन बिजनेस में सावधानी बरतें।

 सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

दिन सामान्य रहेगा। घरेलू विवाद बातचीत से सुलझा सकते हैं। परीक्षा की तैयारी में मेहनत जरूरी है। घर में पूजा-पाठ का आयोजन होगा। ऑफिस में प्रमोशन या सम्मान मिलने से मन प्रसन्न होगा। खर्चों को नियंत्रित करने की योजना बनाएं।

 कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

आय में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में बॉस प्रसन्न रहेंगे। खास लोगों से मुलाकात फायदेमंद होगी। विरोधियों से सावधान रहें। विद्यार्थी विदेश में पढ़ाई के अवसर तलाश सकते हैं। समय पर काम निपटाना फायदेमंद रहेगा।

 तुला राशि (Libra Horoscope Today)

दूसरों पर निर्भर न रहें। आर्थिक तंगी परेशान करेगी। नौकरी के साथ साइड बिजनेस शुरू करने की सोच सकते हैं। यात्रा के दौरान सतर्क रहें, सामान चोरी होने की आशंका है। पिता से मनमुटाव हो सकता है।

 वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार में परेशानी आ सकती है। पढ़ाई में ढिलाई न बरतें। मां की तबीयत बिगड़ सकती है। कोई काम अधूरा रह सकता है। स्वास्थ्य समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह लें।

 धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। बच्चों से खुशखबरी मिलेगी। पुराना लेन-देन निपट सकता है। प्रेम जीवन में व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी में सफलता के योग हैं।

 मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

दिन सुखद रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात लाभ देगी। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। इनकम बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। घर खरीदने की योजना पूरी हो सकती है।

 कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में मेहनत करेंगे। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। मित्र की मदद करेंगे। व्यापार में पार्टनरशिप से लाभ होगा।

 मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

दिन थोड़ा कठिन रह सकता है। व्यापार की समस्याएं कम होंगी। मौज-मस्ती का मूड रहेगा। जीवनसाथी संग समय बिताकर रिश्ता मजबूत होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीति में जुड़ने का अवसर मिल सकता है।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment