ग्रहों की स्थिति
ग्रह-नक्षत्रों की चाल से 24 अगस्त 2025, रविवार का राशिफल तय होता है। इस दिन गुरु मिथुन राशि में, बुध और शुक्र कर्क राशि में, सूर्य, चंद्रमा और केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
राशिफल 24 अगस्त 2025
मेष राशि – मानसिक तनाव और अवसाद की स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंधों में विवाद संभव है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। बड़े निर्णय टालें। व्यापार सामान्य रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करें।
वृषभ राशि – घरेलू कलह से बचें, शांतिपूर्ण माहौल बनाने का प्रयास करें। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी सोच-समझकर करें। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा है। व्यापार लाभकारी रहेगा। तांबे की वस्तु दान करें।
मिथुन राशि – व्यापार मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। संतान और प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। मां काली की आराधना करना शुभ होगा।
कर्क राशि – स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जुआ, सट्टा और लॉटरी से दूर रहें, धन हानि के संकेत हैं। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा है। व्यापार सामान्य रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।
सिंह राशि – बेचैनी और घबराहट महसूस हो सकती है, लेकिन बड़ी समस्या नहीं होगी। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। सूर्य को जल अर्पित करना लाभकारी रहेगा।
कन्या राशि – सरकारी मामलों में उलझने से बचें। सिरदर्द और आंखों की समस्या परेशान कर सकती है। साझेदारी में विवाद संभव है। खर्च बढ़ने से तनाव रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
तुला राशि – आय में उतार-चढ़ाव रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। मन अशांत रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करें।
वृश्चिक राशि – सरकारी मामलों और कोर्ट-कचहरी से बचें। नए व्यापार की शुरुआत न करें। व्यापार उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।
धनु राशि – धार्मिक मामलों में अतिवादी रुख न अपनाएं। यात्रा थकाने वाली हो सकती है। मान-सम्मान को ठेस लग सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि – परिस्थितियां प्रतिकूल रह सकती हैं। जोखिम लेने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान पक्ष ठीक रहेगा। मां काली की आराधना करें।
कुंभ राशि – स्वयं और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी और कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं। प्रेम और संतान पक्ष ठीक रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि – शत्रुओं पर विजय मिलेगी लेकिन मानसिक अशांति रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापार सही चलेगा। मां काली की पूजा करना लाभकारी रहेगा।



