राशिफल 17 अगस्त 2025: मिथुन-कर्क को संभलकर रहना होगा, सिंह-कन्या को मिलेगा भाग्य का साथ

Madhya Bharat Desk
3 Min Read

जानिए आज 17 अगस्त 2025, रविवार के दिन आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और पंचांग की गणना के आधार पर मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे।

आज उभयचरी योग का निर्माण होने से कन्या और वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ अवसर और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। वहीं मिथुन और कर्क राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का राशिफल।

 मेष (Aries)

आज दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में छोटी नोकझोंक संभव है। किसी जोखिम भरे काम से बचें। पिताजी से परामर्श लाभदायक रहेगा। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुलेंगे।

 वृषभ (Taurus)

परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी से व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

 मिथुन (Gemini)

नेतृत्व क्षमता मजबूत रहेगी, लेकिन बाधाएं आएंगी। नया बिजनेस शुरू करने की योजना बन सकती है। लोन चुकाने में सफलता मिलेगी। संतान को लेकर खुशखबरी संभव है।

 कर्क (Cancer)

खर्च अधिक रहेगा। नौकरी बदलने का विचार फिलहाल टाल दें। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी लेकिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। संतान के भविष्य पर जीवनसाथी संग चर्चा होगी।

 सिंह (Leo)

नए काम की शुरुआत के लिए दिन उत्तम है। रिश्तों में नयापन आएगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी होगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं।

 कन्या (Virgo)

कामकाज में सफलता मिलेगी। परिजनों से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। प्रमोशन की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों को नया पद मिल सकता है।

 तुला (Libra)

जल्दबाजी में निर्णय न लें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। व्यापार में साझेदारी से बचें। परिवार में तनाव बातचीत से दूर होगा।

 वृश्चिक (Scorpio)

धैर्य और संयम से कार्य करें। जीवनसाथी से अनबन खत्म होगी। घूमने-फिरने के दौरान शुभ समाचार मिलेगा। विवाह प्रस्ताव आ सकता है।

 धनु (Sagittarius)

करियर में प्रगति होगी। विदेश से जुड़े कामों में सफलता। आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा।

 मकर (Capricorn)

दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। अनावश्यक खर्च से बचें। शेयर मार्केट वालों को फायदा होगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है।

 कुंभ (Aquarius)

व्यापार में अड़चनें आएंगी। विवेक से निर्णय लेंगे तो सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। परिवार में किसी की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।

 मीन (Pisces)

विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता। प्रमोशन के योग। पुरानी इच्छा पूरी होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

Share on WhatsApp

Share This Article
Leave a Comment